उत्तराखंड में बंद हो गये 301 स्कूल


- सदन में शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी 


उत्तराखंड में पलायन का सबसे अधिक प्रभाव सरकारी स्कूलों पर पड़ा है। सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या निरंतर घट रही है। यही कारण है कि प्रदेश के 600 प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूल ऐसे हैं, जहां दस या दस भी कम छात्र हैं। हाल में सरकार ने इन स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया था। सदन में इस आशय में विधायक सुरेंद सिंह जीना ने  शिक्षा मंत्री से सवाल किया कि 10 से कम छात्र संख्या वाले कितने स्कूलों को बंद किया गया है। जवाब में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कुल 600 स्कूलों में से 301 को किया गया है। बन्द 299 स्कूलों का समायोजन किया गया है। साथ ही खाली हुए स्कूलों को  पंचायत विभाग के हैंडओवर किया गया है।