दून के महज 35 लोग ही चाहते हैं गैरसैंण राजधानी !








 











- गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान का विधानसभा कूच


विडम्बना है कि गैरसैंण राजधानी की मांग को लेकर पिछले 400 से भी अधिक दिनों से परेड ग्राउंड में धरने दे रहे गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान ने कल जब विधानसभा कूच किया तो उनके साथ महज 35 लोग ही थे। जबकि इसमें राज्य आंदोलनकारी मंच, यूकेडी, हमरा उत्तर जनमंच, राज्य निर्माण सेनानी मंच, उत्तराखंड संयुक्त संघर्ष समिति , प्रवासी उत्तराखंडी आदि कई संगठन भी शामिल थे। देहरादून में आठ लाख से अधिक लोग हैं, इनमें पर्वतीय जिलों के 60 प्रतिशत आबादी शामिल है। इस प्रदर्शन का अर्थ यह माना जाए कि देहरादून के लोगों को गैरसैंण राजधानी नहीं चाहिए या जो लोग ठंड, बारिश और धूप में पिछले सवा साल से परेड ग्राउंड में बैठे हैं, उनकी मेहनत निरर्थक जा रही है।