- देर से बरात ले जाने वाले दूल्हो सावधान!
- बरात को बंधक बनाकर पीटा, पुलिस ने छुड़ाया
बिजनौर के नांगल जाट के गांव में एक बरात जब मंडप में पहुंची तो बरातियों को स्वागत में लात-घूसे मिले। यही नहीं बरातियों को घरातियों ने बंधक बना लिया और मामला पुलिस तक जा पहुंचा। पुलिस गांव पहुंची ओर बंधक बने बरातियों को छुड़ाया। इस बीच दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया और अपने पड़ोसी से शादी रचा ली। पुलिस के मुताबिक दूल्हे को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा।
मामला यूं हुआ कि धामपुर के एक युवक की शादी छह सप्ताह पहले नांगलजाट गांव की एक लड़की से हुई। लेकिन दोनों परिवारों के बीच सहमति बनी कि शादी दोबारा से परम्पराओं के साथ हो। चार दिसम्बर को धामपुर से बरात बिजनौर के नांगलजाट गांव आनी थी। बरात आगमन का समय दो बजे था और बरात पहुंची शाम को। जैसे ही बरात पहुंची, मेजबानों ने उन्हें धुन डाला। आरोप है कि लड़के वाले दहेज में मोटरसाइकिल और नकद मांग रहे थे। इसके बाद तो ग्रामीणों ने बरातियों को बंधक बना लिया। पुलिस पहुंचने पर ही दोनों पक्षों ने शिकायत की, लेकिन मामला समझौते तक पहुंच गया। इस बीच दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया और पड़ोस में रहने वाले युवक से शादी कर ली।
बरात देर से पहुंची तो लड़की ने पड़ोसी से व्याह रचा लिया।